Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 09 at 6.58.25 PM

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का हुआ शुभारम्भ

शहीद पार्क चौक में परिवहन मंत्री ने किया महान सेनानियों को नमन WhatsApp Image 2024 08 09 at 6.57.42 PM

बलिया, काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का शुभारम्भ शहर के शहीद चौक में कार्यक्रम आयोजित कर हुआ। कार्यक्रम केे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी विक्रांतवीर सहित अन्य अधिकारियों ने महान का्रन्तिकारियों के शिलापट्ट पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। सेनानी रामविचार पाण्डेय व महान सेनानियों के आश्रितों को पुष्प व अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया गया। इसके बाद महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया क्रान्तिकारियों की धरती शुरू से ही रही है। आज ही के दिन काकोरी एक्शन हुआ था। जब आजादी के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी, तब हमारे महान क्रान्तिकारियों ने अंग्रेजों के सरकारी खजाने को लूट कर सेनानियों को दिया था। हमारे महान सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया, तभी हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।WhatsApp Image 2024 08 09 at 6.58.25 PM
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों, सेनानी परिजनों व अन्य लोगों के प्रति आभार जताया। कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में बलिदान हुए क्रान्तिकारियों को नमन करता हूं। बताया कि आज ही के दिन 1925 में हुआ काकोरी ट्रेन एक्शन आजादी की चल रही लड़ाई के ऐतिहासिक क्षणों में एक था। आज हम उस एक्शन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। इससे सम्बन्धित कार्यक्रम एक वर्ष तक आयोजित होंगे। इस अवसर पर उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का मौका है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी जान न्योछावर कर दी।
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के शुभारम्भ के अवसर पर संकल्प संस्था के आशीष त्रिवेदी के नेतृत्व मे देशभक्ति पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। इसके अलावा बिरहा गायक जयप्रकाश राजभर, आनंद चौहान, लोकगीत गायक अंजनी उपाध्याय ने देशभक्ति गीतों को सुनाकर सबके मन में क्रान्तिकारी भाव पैदा कर दिया। भोजपुरी भूषण नन्दजी नन्दा ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज, डीडीओ आनन्द प्रकाश, सीओ श्यामजीत, नेहरू युवा केंद्र के कपिलदेव सहित अन्य लोग मौजूद थे। संचालन करते हुए साहित्यकार डॉ शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने काकोरी एक्शन और आजादी की लड़ाई में बलिया के योगदान का सजीव वर्णन किया।
काकोेरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के अवसर पर कलेक्ट्रेट से साइकिल रैली निकाली गयी। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने इसे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पीआरडी जवान, स्काउट, एनसीसी कैडेड्स व स्टेडियम के खिलाड़ियों ने इस रैली में प्रतिभाग किया। विभिन्न देशभक्ति स्लोगन व गुंजायमान नारों के साथ निकली यह रैली टीडी कालेज से पूरा शहर भ्रमण करते हुए शहीद पार्क चौक पर जाकर समाप्त हुई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *