IBN NEWS मनीष दवे
भीनमाल :- राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के नवनियुक्त न्यायाधिपति चंद्र प्रकाश श्रीमाली बुधवार को महालक्ष्मी कमलेश्वरी मंदिर, धोराढाल भीनमाल पहुंचे।
जहाँ पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज भीनमाल एवं परशुराम सेवा संस्थान ने उनका साफा, पुष्पहार एवं परशुराम भगवान की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
न्यायाधिपति श्रीमाली ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की और श्रीमाल नगर व महालक्ष्मी मंदिर के इतिहास की जानकारी ली। उनके साथ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भीनमाल महेंद्र टांक और न्यायिक मजिस्ट्रेट मदन सिंह चौधरी ने भी पूजा की।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन रेवाशंकर दवे, गणपतलाल व्यास, चंपालाल त्रिवेदी, राजकुमार दवे, एडवोकेट नंदकिशोर दवे, एडवोकेट दिनेश बोहरा, एडवोकेट चिराग बोहरा, एडवोकेट संकेत बोहरा, परशुराम सेवा संस्थान भीनमाल के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर दवे, कोषाध्यक्ष जयेश दवे, अरविंद बोहरा, महेश ठाकुर, मनोज दवे, मनोज ओझा, शैलेश दवे, कुलदीप ओझा, मफतलाल दवे, प्रदीप ओझा, विजय ओझा, सुरेश वोरा सहित समाजजन उपस्थित रहे।