Breaking News
WhatsApp Image 2025 04 07 at 6.52.52 PM

पत्रकार राजेश नागर बने खाद्य आपूर्ति मंत्री के मीडिया सलाहकार

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2025 04 07 at 6.52.52 PM

फरीदाबाद: शहर में करीब तीन दशक से पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेश नागर को हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की सूचना मिलते ही पत्रकार जगत, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्यमियों और राजनीतिक हस्तियों की ओर से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया।

राजेश नागर ने इस मौके पर कहा कि, “मैंने पत्रकारिता को हमेशा जनसेवा का माध्यम माना है। अब जब यह नई जिम्मेदारी मिली है, तो मैं इसे भी समाज के लिए एक नई सेवा के रूप में निभाने का प्रयास करूंगा।” उन्होंने यह भी बताया कि मंत्री राजेश नागर की साफ-सुथरी छवि और जनता के लिए कार्य करने की लगन से वे बेहद प्रभावित हैं।

मंत्री के साथ जनसेवा का अवसर

राजेश नागर ने कहा, “मंत्री राजेश नागर तिगांव विधानसभा को एक विकसित और आदर्श क्षेत्र के रूप में देखना चाहते हैं। मैंने उन्हें नजदीक से जनता की सेवा करते हुए देखा है। अब जब मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला है, तो इसे मैं जनसेवा का एक और नया अध्याय मानता हूं।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि मीडिया सलाहकार के रूप में उनका उद्देश्य हरियाणा सरकार की योजनाओं और सकारात्मक प्रयासों को सही तरीके से आमजन तक पहुंचाना रहेगा।

पत्रकारिता में तीन दशक का अनुभव

राजेश नागर पत्रकारिता के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और गुड़गांव मेल जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं, जो कि जिले में पत्रकारों की सशक्त आवाज के रूप में कार्य कर रही है।

राजेश नागर की पहचान एक साफ छवि वाले पत्रकार के रूप में रही है, जिनका जुड़ाव हमेशा जमीनी मुद्दों और आमजन की समस्याओं से रहा है।

समाज के हर वर्ग से मिल रही शुभकामनाएं

राजेश नागर ने बताया कि उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। पत्रकार साथी, समाजसेवी, व्यापारी वर्ग, उद्यमी और राजनेता व्यक्तिगत रूप से एवं संचार के विभिन्न माध्यमों से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह उनके प्रति समाज के विश्वास और सम्मान का प्रतीक है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …