Breaking News

भाजपा महुआ मंडल व ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक त्रिवेणी में आयोजित हुई

रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान

बीगोद— रविवार को भाजपा महुआ मंडल व ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक त्रिवेणी महादेव मंदिर स्थित जाट समाज धर्मशाला में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सांवरमल रेबारी व हरी लाल जाट ने की। बैठक के प्रथम सत्र में हरीश कुमार भट्ट द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं केंद्र सरकार की योजनाओं एवं राज्य सरकार की विफलताओं पर मार्गदर्शन दिया। द्वितीय सत्र में उम्मेद सिंह व योगेंद्र सिंह द्वारा संगठन के आगामी अभियान मे 3 से 5 जनवरी तक बूथ समिति निर्माण ,9 से 10 जनवरी तक समर्पण निधि एवं जन आक्रोश रैली के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा कर संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।तृतीय सत्र में पूर्व चेयरमैन राजकुमार आंचलिया द्वारा भारत की मूल विचारधारा ,हमारी विचारधारा के बारे में विस्तृत रूप से मार्गदर्शन दिया एवं अंतिम सत्र चतुर्थ सत्र समापन सत्र मे प्रस्ताव का वाचन कर एवं समर्थन देकर प्रस्ताव पारित किया। विधायक महोदय द्वारा पारित उप प्रस्ताव पर हाथ खड़े करवा कर सभी को आगामी विधानसभा चुनाव हेतु तैयार रहने के लिए कहां। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने भाजपा के समर्पण अभियान को सशक्त मंडल अभियान बनाने के सम्बंध मे संबोधित किया।नेता प्रतिपक्ष सत्यनायण मेवाडा,पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश मेवाडा,महांमंत्री लादूलाल कुमावत,कैलाश चंद सुखवाल,महावीरमीणा,श्यामलाल अहिर ,पूर्व जिला परिषद सदस्य महेद्र वर्मा,युवा मोर्चाध्यक्ष सुशील उपाध्याय,मुकेश बैरवा,भागचंद जेन सहित सभी मोर्चाध्यक्ष ,शक्तिकेद्र संयोजक,बूथ प्रभारी ,मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।( फोटो कैप्सन–भाजपा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता , बैठक को सम्बोधित करते पदाधिकारी) फोटो-प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

नगर माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव निर्विरोध हुए संपन्न

  अध्यक्ष अर्चित मूंदड़ा निर्विरोध निवार्चित, सीए अंकित लाखोटिया बने मंत्री बीगोद–(प्रमोद कुमार गर्ग) दक्षिणी …