Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 24 at 17.09.46

साफ सफाई के नाम पर झोल झपाटा

 

नवीन मंडी स्थल बना छुट्टा पशुओं का आश्रालय

मीरजापुर। साफ सफाई के नाम पर सब्जी मंडी में बड़ा झोल झपाटा हो रहा है। यह हाल है जंगी रोड स्थित नवीन मंडी सब्जी स्थल का जहां पर साफ सफाई के नाम पर जगह जगह पर कूड़े व गंदगी का अंबार लगा है छुट्टा पशु तो ऐसे घूम रहे हैं, जैसे सब्जी मंडी स्थल उन्हीं के लिए बनाया गया हो ना तो साफ सफाई व गंदगी का ध्यान है ना ही छुट्टा पशुओं को रोकने का कोई उपाय है वहां पर बेचने वाले व्यापारियों का हाल तो बस से बदतर है।

उन्हीं गंदगी के बीचो बीच बैठकर वह सब्जियों की बिक्री कर रहे है। जहां साफ-सफाई व गंदगी के लिए सरकार द्वारा तरह-तरह की योजनाओं से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वह साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए तरह-तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वही वहां के अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है सरकार की मंशाओं को अधिकारी पतीला लगा रहे है। नवीन सब्जी मंडी के अधिकारी सरकार की छवि धूमिल करने का कार्य कर रहे हैं। आखिर इन सब का जिम्मेदार कौन है आखिर कब चमकेगा नवीन मंडी स्थल?

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *