Breaking News

झाँसी: पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा में शामिल हुई हजारों की भीड़, दी गई भावभीनी श्रधांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा में शामिल हुई हजारों की भीड़, दी गई भावभीनी श्रधांजलि
झाँसी 25 जुलाई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की अस्थि कलश यात्रा शनिवार को झाँसी के सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर मुक्ताकाशी मंच लाई गई। जहां कुछ समय अस्थि कलश को सार्वजनिक रूप से दर्शन के लिए रखा गया, इसके बाद अस्थि कलश यात्रा बीकेडी चौराहे से होते हुए झांसी के प्रमुख चौराहों पर पहुँची, इस कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और आम जनता ने भाग लिया।जिसमें अटल बिहारी अमर रहे के नारे लगाए गए।
अस्थि कलश यात्रा इलाइट चौराहे से होकर कानपुर चुंगी से होते हुए ओरछा धाम पहुँची। जहाँ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना एवं स्वतंत्र देव सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने जनता को संबोधित किया। वक्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी उपलब्धियों को बताया। मंच पर सिद्धेश्वर मंदिर के पीठाधीश हरिओम पाठक जी द्वारा अस्थि कलश की पूजा अर्चना की गयी। तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ कलश को बेतवा नदी के कंचना घाट में विसर्जित किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन के उद्योग विकास मंत्री सतीश महाना, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, झाँसी नगर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत, झांसी महानगर के महापौर रामतीर्थ सिंघल, पूर्व विधायक एवं मंत्री रविंद्र शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रही कई थानों की पुलिस के साथ स्वाट टीम भी उपस्थित रही।

रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *