Breaking News

झाँसी- पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर सत्याग्रह आंदोलन अनवरत जारी

पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर सत्याग्रह आंदोलन अनवरत जारी
झाँसी 26 सितम्बर। लम्बे समय से चली आ रही पृथक बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग को लेकर बुंदेलखंड के लोगों का जन समर्थन लगातार जोर पकड़ रहा है।
विगत करीब दो सप्ताह से पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह आंदोलन पर बैठे मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय व उनके साथियों को समर्थन देने पहुंचे सन्देश मानव समाज सेवी संस्था के सैकड़ों कार्यकर्ता व महिलाओं पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की हुंकार भरी। कहा कि हमारे सब्र का इम्तिहान न लो अब बनाना होगा |
बुन्देल खण्ड राज्य। सत्या ग्रह व धरने को सम्बोधित करते हुए संस्था के संस्थापक मो0 कलाम कुरैशी ने कहा हमारे बुंदेलखंड का हीरा पन्ना कोयला ग्रेनाइट पत्थर बिजली पानी सब हमसे ले लिया जाता है पर केंद्र व प्रदेश सरकार हम बुन्देखण्ड वासियों से सौतेला व्यवहार कर रही है जहां एक तरफ सरकार सबका साथ सबका विकास की बात कर रही है। फिर क्यों बुन्देखण्ड राज्य बनाने में देरी कर रही है हमको हमारा बुन्देखण्ड राज्य दो तभी हमारा विकास सम्भव है।
समर्थन के दौरान भारी संख्या में महिलाओं ने कचहरी चौराहा स्थित गाँधी स्मारक पर धरना दिया इस दौरान अध्यक्ष शरीफ खान, उपाध्यक्ष संजय जैन, महासचिव बब्लू आज़ाद, सलमा बेगम कुरैशी, सुनीता,फरीदा मरियम, जमीला, मुन्नी,निजाम कुरैशी, जाबेद अंसारी, नूरी,महमूद भिस्ती, पंकज,रसीद अंसारी, मनोज,अली अहमद, विक्रम सिंह, अजहर, समीर, इकबाल खान, मुजस्सर सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए समर्थन दिया।

रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *