Breaking News

झाँसी – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान

ब्यूरो चीफ झाँसी।
झाँसी 18 सितम्बर। नगर मऊरानीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68 वे जन्म दिवस के अवसर पर साहू क्लब मऊरानीपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में साहू क्लब द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन परिचय तथा उनके द्वारा किये गए कार्यो के बारे में विस्तार से चर्चा की।इस मौके पर समाज के जयप्रकाश साहू,नारायण दास, हरिदास,भगवतनारायण,जगदीश,राकेश,रामगोपाल,राजेन्द्र,दीनदयाल,लखन लाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।इस मौके पर क्लब के लोगो द्वारा नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर में तैनात 56 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समाज सेवी जयप्रकाश साहू ने कहा कि सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन नगर में सफाई का कार्य कर दिए जा रहे योगदान को भुलाया नही जा सकता।ऐसे लोग खुद गन्दगी में कार्य कर लोगो को स्वस्छ् वातावरण प्रदान करते है।जो कि एक अपने आप मे नेक कार्य है। कार्यक्रम में सफाई कर्मचारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *