ब्यूरो चीफ झाँसी।
झाँसी 19 सितम्बर। गणेश उत्सव के अवसर पर नगर मऊरानीपुर के मोहल्ला दमेले चौक में मंगलवार की रात्रि में भगवती जागरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव तिवारी पूर्व अध्यक्ष पत्रकार संघ एवं विशिष्ट अतिथि मुन्ना लाल नायक,प्रमोद सेठ पार्षद प्रतिनिधि फिरोज खान पार्षद ,बैजनाथ पूर्व पार्षद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलास श्रीवास पार्षद ने की।
भजन संध्या कार्यक्रम में गायक पुष्पेंद्र एन्ड पार्टी हरपालपुर मध्य प्रदेश ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर लोगो का मन जीत लिया। साथ ही गायक मुकेश राजपूत, अनीता राठौर के द्वारा गाये गये गणेश भगवान के भजन गीतों को सुनकर श्रोता गण रात्रि भर आनंदित होकर झूमते रहे। इस मौके पर अंकित वर्मा, दिलीप,खेमचंद्र, भोले मेम्वर,भरतु,नित्तु, गोपी, सौरभ, तुषार पवन,नीरज,विशाल, नटखट मोनू सोनू , संतोष सहित नगरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रकाश चौटाला ने किया।
रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी।
Tags झाँसी
Check Also
देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …