Breaking News

जहानाबाद: ईओ ने किया निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण

ईओ ने किया निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण
जहानाबाद/फतेहपुर– अधिशाषी अधिकारी अनीता शुक्ला ने नगर पंचायत जहानाबाद के अंतर्गत बन रहे सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत जहानाबाद नगर में 6 जगहों पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
सोमवार को अधिशाषी अधिकारी अनीता शुक्ला ने मोहल्ला चुनपुज दलित बस्ती में बन रहे शौचालय का औचक निरीक्षण किया।निर्माण में प्रयोग हो रही ईंटों मौरंग सरिया आदि का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद कार्यदायी संस्था को मानक व गुणवक्ता के साथ निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।इस दौरान जे.ई.सुरेश कुमार सभासद महेश चौरसिया पूर्व सभासद सुरेश चन्द्र अरविन्द्र निषाद आदि रहे।

रिपोर्ट अर्पित सचान ibn24x7news जहानाबाद/फतेहपुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *