Breaking News

बाइक में टक्कर मारकर पेड़ से टकराई जीप, महिला की मौत।

रिपोर्ट उमेश मणि त्रिपाठी

गोरखपुर। सिकरीगंज इलाके के हरदत्तपुर गांव के पास अनियंत्रित जीप बाइक में टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे मे जीप में सवार देवती देवी 45 की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे उरुवा थाना क्षेत्र के मन्नूलाल भताड़ी गांव निवासी प्रेमचंद(50) अपनी पत्नी देवंती देवी(45) के साथ जीप से गोरखपुर आ रहे थे। जीप सिकरीगंज के हरदत्तपुर के पास विपरीत दिशा की ओर से आ रहे बाइक सवार माल्हनपार के कल्हना गांव निवासी रवि पांडेय(45) व साइकिल सवार सब्जी विक्रेता सिकरीगंज के साउंडीह निवासी राजेश पासवान(44) को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में देवंती देवी छिटककर जीप के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं उनके पति को हल्की चोटें आई। उधर बाइक सवार रवि पांडेय व साइकिल सवार राजेश घायल हो गए। रवि पांडेय का इलाज सिकरीगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तो राजेश पासवान को पीएचसी उरूवा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *