Breaking News
31bfcfc8 d7b6 4680 af74 a36b24da75a4

सामाजिक कार्य को लेकर अशोक मंडल को जयप्रकाश नारायण ने आपदा फरिश्ता राष्ट्रीय सम्मान सम्मान से किया सम्मानित

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट31bfcfc8 d7b6 4680 af74 a36b24da75a4

फरीदाबाद:सामाजिक कार्य में फरीदाबाद के युवा अशोक मंडल को दिल्ली में आयोजित लोक नायक जयप्रकाश नारायण आपदा फरिश्ता राष्ट्रीय सम्मान 2023″भारतीय संविधान सभागृह,सांसद मार्ग नई दिल्ली में नवाजे गए यह सम्मान उन्हें विशेष कर संकट में फंसे अनजान व्यक्ति को व सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मिला।

समारोह के मुख्य अतिथि माननीय शिव कीर्ति सिंह पूर्व न्यायाधीश,सर्वोच्च न्यायालय,पूर्व मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद एवं बिहार उच्च न्यायालय। अध्यक्ष दूरसंचार विवाद समाधान एवं अपील अधिकरण पूर्व आईपीएस माननीय के एम सिंह पूर्व मंत्री भारतीय उच्चायोग लंदन(इंटेलिजेंट ब्यूरो) पूर्व महानिदेशक सीआईएफ एनडीआरएफ के संस्थापक सदस्य।

पूर्व सदस्य भारतीय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नवीन चंद्र झा पूर्व आईएएस आयुक्त मुंगेर प्रमंडल बिहार। पूर्व सदस्य बिहार राज्य 6 वित्त आयोग,मनीष कुमार चौधरी आई आर एस,जॉइंट डायरेक्टर एसटी इंटेलिजेंस ब्रिगेडियर सर्वोत्तम प्रसाद सिन्हा विशेष सेवा मंडल। पीएचडी (गोरखा राइफल्स ),पूर्व कमांडर तमिलनाडु एवं केरल सब एरिया माननीय मेजर राकेश शर्मा कारगिल युद्धवीर शौर्य चक्र से सम्मानित डॉक्टर अजय कुमार सिंह,अध्यक्ष जीवन ज्योति सोसायटी मौजूद थे।

अशोक ने बताता इस कार्य में भारत देश से 28 राज्यों से 561 प्रतिभागियों में हरियाणा के फरीदाबाद जिले से आपदा फरिश्ता सम्मान के लिए अशोक मंडल का नाम भारत सरकार और सोसाइटी के सदस्यों ने सामाजिक कार्य में से 61 लोगों का चयन किया गया।

अशोक मंडल ने सम्मान मिलने के बाद लोगों से यह भी अपील की कि घर से निकलते समय बाइक की चाबी से पहले हेलमेट लेने और याद रखें कि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है यह भी बताया कि सम्मान निश्चय रूप से आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *