Breaking News
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार के उद्योग

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: राव नरबीर सिंह

📍फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण और वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि आमजन की समस्याओं को हल्के में लेने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे जन शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरतें तथा सभी मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें।

यह बातें उन्होंने सोमवार को सेक्टर-12 स्थित हुड्डा कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीं। बैठक में उपायुक्त विक्रम सिंह, विधायकगण, नगर निगम आयुक्त सहित जिले के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

 मौके पर 9 शिकायतों का समाधान

बैठक में कुल 16 परिवाद रखे गए, जिनमें से 9 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया, जबकि शेष 7 मामलों में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

 पेयजल संकट पर मंत्री सख्त

राव नरबीर सिंह ने कहा कि सेक्टर 23 में पेयजल संकट की शिकायत गंभीर है। उन्होंने अधिकारियों को एमसीएफ एफएमडीए के साथ मिलकर स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि “पानी के टैंकर नहीं, स्थायी समाधान चाहिए।”

 निजी अस्पताल की जांच के आदेश

निजी अस्पताल से जुड़ी शिकायत पर उन्होंने राज्य स्तरीय कमेटी से जांच कराने का आदेश दिया। वहीं ट्यूबवेल ऑपरेटर मामले में जांच कर जल्द कार्यवाही करने को कहा।

 सड़कों सर्विस रोड के कार्यों को मिले गति

  • सेक्टर 25 में सर्विस रोड निर्माण का कार्य 30 मई तक पूरा करने का निर्देश।

  • सेक्टर 75-76 में हाई टेंशन पोल सड़क के बीच में खड़े होने की समस्या पर त्वरित सर्वे और समाधान के निर्देश।

  • सर्विस रोड की मरम्मत और मानसून से पहले ड्रेनों की सफाई को प्राथमिकता देने का आदेश।

 फाइनेंशियल फ्रॉड मामले में दोनों पक्षों को बुलाया

एक वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित मामले में मंत्री ने दोनों पक्षों को डीसी और समिति के समक्ष पेश होकर सहयोग करने को कहा।

 अवैध आरएमसी प्लांट होंगे सील

एक अन्य मामले में राव नरबीर सिंह ने पोलूशन कंट्रोल बोर्ड को आदेश दिया कि वे जिले में चल रहे अवैध आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट की जांच करें और इस सप्ताह रिपोर्ट पेश कर सीलिंग की कार्रवाई करें।

 मानवता के साथ सड़क चौड़ीकरण

गांव दयालपुर से संबंधित सड़क चौड़ीकरण के मामले में उन्होंने मानवता का दृष्टिकोण अपनाते हुए निर्देश दिए कि घर तोड़ें, बल्कि वैकल्पिक मार्ग निकालें

 बार-बार आपत्तियाँ नहीं, एक बार में स्पष्ट जानकारी दें

राव नरबीर सिंह ने निर्देश दिया कि अधिकारी शिकायतों पर बार-बार ऑब्जेक्शन लगाने की बजाय एक बार में ही स्पष्ट नियमों की जानकारी दें, ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ें

 शिकायतकर्ता को मिलनी चाहिए स्टेटस की जानकारी

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत की स्थिति की जानकारी नियमित रूप से दी जानी चाहिए ताकि उसे संतुष्टि हो कि उसकी बात को गंभीरता से लिया गया है।

 बैठक में मौजूद प्रमुख व्यक्ति:

  • विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलक्खा, सतीश फागना, रघुबीर सिंह तेवतिया

  • मेयर प्रवीण जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल

  • पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, डीसी विक्रम सिंह, नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा, एडीसी साहिल गुप्ता

  • सीईओ जिला परिषद सतबीर मान, एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …