Breaking News

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा उड़नदस्ता टीमों एवं बॉर्डर क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर वाहनों की कराई गई सघन चेकिंग

Ibn24×7news
महराजगंज
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक संपन्न कराने एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु जनपद स्तर पर गठित पुलिस व प्रशासनिक उड़नदस्ता टीम द्वारा बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर बैरियर स्थापित कर संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री, अवैध शराब/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश ले जाने सम्बन्धी निरंतर सघन चेकिंग की जा रही है।

 

IMG 20220212 WA0011 इसी क्रम में आज जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता द्वारा पुरंदरपुर, सोनौली, नौतनवा आदि थाना क्षेत्रों में उड़नदस्ता टीमों की औचक चेकिंग की गई। आगामी चुनाव के दौरान अंतर्जनपदीय बॉर्डर पॉइंट, मुख्य स्थानों पर बैरियर स्थापित कर पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीमों को संदिग्ध व्यक्ति, संदेहास्पद वस्तुओं, अवैध प्रचार सामग्री, मादक पदार्थ, अवैध शराब, नगदी इत्यादि के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर निरंतर भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

IMG 20220212 WA0009तत्पश्चात भारी पुलिस बल के साथ इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में आने-जाने वाहनों की सघन तलाशी ली गई एवं अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र का भ्रमण कर आगामी चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *