Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
अपर पुलिस महानिदेशक एस0टी0एफ0 उ0प्र0 लखनऊ व प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 लखनऊ उ0प्र0 द्वारा विगत कुछ माह से नेपाल बार्डर से सटे विभिन्न जनपदों में फर्जी, कूटरचित आधार कार्ड बनवाने वाले गिरोह के विरुद्ध अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु एस0टी0एफ0 टीम को निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक लाल प्रताप सिंह के निर्देशन में एस0टी0एफ0 फिल्ड इकाई गोरखपुर द्वारा अभिसूचना संकलन कर मय एस0टी0एफ0 टीम के थाना नौतनवां पर मु0अ0सं0 33/2022 धारा 419,420,467,468,469 भा0द0वि0 व 66 (D) IT Act पंजीकृत कराकर अभियुक्तगण मैनुद्दीन कुरैशी उर्फ सलमान पुत्र स्व0 बिस्मिल्लाह निवासी उस्मान नगर मस्जिद के बगल गली थाना नौतनवां जनपद महराजगंज ,श्यामसुन्दर चौहान पुत्र रामनेवास निवासी त्रिलोकपुर टोला पहुनी थाना सोनौली जनपद महराजगंज ,आशु थापा पुत्र स्व0 जीवन थापा निवासी वार्ड नं0 14 गौतमबुद्ध नगर फूल गली थाना नौतनवां जनपद महराजगंज व नरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र सोमनाथ सिंह निवासी ग्राम कोल्हुई थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को दिनांक 11.02.2022 को गांधी आश्रम गली कस्बा नौतनवां से गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लेने के बाद चालान किया गया