Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 23 at 3.35.00 PM

तेज हुआ जनसम्पर्क सदर के उम्मीदवार का वादा बनायेगे आदर्श विधान सभा : जयकिशन साहू

 

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर:सदर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जै किशन साहू ने कटघरा सौरीं सिरगिथा पहलवानपुर ,आदि ग्रामों में जनसम्पर्क कर सहयोग एवं समर्थन देने की अपील किया ।

उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने एवं क्षेत्र का चतुर्दिक विकास करने का वादा करते हुए कहा कि आपकी सारी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का काम करूंगा । उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में सेवा भाव के साथ हमेशा सक्रिय रहा हूं ।

उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने लगातार झूठ और फरेब कर ठगने का काम किया है । इस सरकार ने लगातार किसानों और नौजवानों का अपमान किया है । उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी । उन्होंने कहा पुरानी पेंशन योजना बहाल होने से कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित और सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने में सहुलियत होगी ।

इसके साथ साथ 300यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, किसानों को सिंचाई के लिए भी मुफ्त बिजली मिलेगी ,15दिनों के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा ,किसानों को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा, समाजवादी पेंशन के साथ साथ नौजवानों को लैपटॉप और बेरोजगारों को आईटी क्षेत्र में 22लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा,साड़ के हमले से मारे जाने वाले व्यक्ति के परिजनों को 5लाख रूपये की आर्थिक मदद की जाएगी,यश भारती सम्मान पुनः शुरू किया जाएगा। उन्होंने पार्टी द्वारा तमाम लिए गये तमाम संकल्पों का जिक्र करते हुए कहा समाजवादी पार्टी की सरकार बनने में ही सबकी भलाई है । उन्होंने कहा कि यह चुनाव डा.भीमराव अम्बेडकर जी के संविधान और लोकतंत्र बचाने के साथ साथ लाल टोपी के सम्मान को बचाने का है ।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जितना किसानों और नौजवानों का अपमान किया है आजादी के बाद उतना अपमान किसी सरकार ने नहीं किया ।
आज जैकिशन साहू जी के भतीजे मनीष साहू ने भी नगर के कचहरी रोड, महुआ बाग,मिश्रबाजार, कोतवाली तक जनसम्पर्क कर सहयोग एवं समर्थन देने की अपील किया ।

उनके साथ मुख्य रूप से आमिर अली, डॉ समीर सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव,अभिनव सिंह,अभय सिंह, प्रवीण पाण्डेय आदि उपस्थित थे ।

इस जनसम्पर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा, रामवचन यादव, कमलेश यादव, अमरनाथ यादव, राजेश यादव,गोरख यादव,राम विजय यादव,चन्द्रदेव यादव, अरविंद यादव, राजकुमार पाण्डेय,ग्रामप्रधान शिवप्रसाद यादव आदि उपस्थित थे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *