फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:मंडल रोजगार कार्यालय,फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-11 मार्केट स्थित हार्ट्रोन स्किल सेंटर के प्रागण में एक रोजगार मेले/प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।
इस मौके पर हार्ट्रोन स्किल सेंटर के निदेशक विजय जसूजा व रेनू जसूजा ने समारोह का शुभारम्भ करते हुए वहां उपस्थित प्रार्थियों को शुभकामनाएं दी।
रोजगार मेले में आरबी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन,टैल्ब्रोस प्राइवेट लिमिटेड,जेसीबी इंडिया लिमिटेड,ए.के.ग्लोबल मैनेजमेंट सर्विसेज,टेक महिंद्रा फाउंडेशन,क्वेस कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड,एक्सेलआर तथा अकाल इंफॉर्मेशन सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड सहित आईटी क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों से जुड़ी कई कंपनियां उपस्थित रहीं। जिनकी लगभग 250+ रिक्तियों के लिए आज साक्षात्कार संपन्न किये गये।
मेले में 85 प्रार्थियों ने भाग लिया जिसमे से मौके पर ही 48 प्रार्थियों को शोर्ट लिस्ट किया।
समारोह के दौरान सहायक रोजगार अधिकारी डा नेहा सिंह द्वारा प्री जॉब फेयर काउंसलिंग सेमिनार लिया गया। जिसमे उनके द्वारा प्रार्थियों को व्यवसायिक मार्गदर्शन देने के साथ-2 साक्षात्कार के जुड़े मापदंडो के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही रोजगार कार्यालय की कार्यकारिणी व सक्षम युवा योजना की जानकारी भी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की महत्वपूर्ण जानकारी युवा वर्ग को देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
निजी क्षेत्र के नियोक्तायों व प्रार्थियों को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में जागरूक करते हुए रोजगार कार्यालय की टीम से सहायक रोजगार अधिकारी,आकड़ा सहायक सुरेन्द्र सिंह चौहान व सहायक दीपक व अन्य द्वारा इस समारोह को सफल बनाया।