Breaking News

फरीदाबाद शहर ने धूमधाम से मनाया कांग्रेस नेता लखन सिंगला का जन्मदिन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लखन सिंगला का 61वां जन्मदिन मंगलवार को ओल्ड़ फरीदाबाद स्थित अग्रवाल सदन में धूमधाम से मनाया गया।

जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही लोगों की बधाईयों का तांता लग गया। केवल प्रदेश से नहीं बल्कि देशभर से भी लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस नेता लखन सिंगला को बधाई दी।

जिसके उपरांत लखन सिंगला लगातार कई घंटों तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड करते रहे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राव नरेंद्र,नेता विपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा,सांसद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई विधायक,सामाजिक धार्मिक संगठन एवं उद्योग जगत के सैकड़ों लोगों ने अलग अलग माध्यम से लखन सिंगला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

जन्मदिन के अवसर पर लखन सिंगला सबसे पहले मां पथवारी मंदिर पहुंचे और मैया रानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने हनुमान के चरणों में सिर झुकाया और आशीर्वाद लिया। जन्मदिन के मौके पर शहर के लोगों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन अग्रवाल सदन में किया गया।

समारोह में ही दोपहर 12 बजे केक कटिंग सेरेमनी की गई। उसके उपरांत स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य लोग,कांग्रेस के नेता,समाजसेवी,अधिवक्तागण,पत्रकार साथी एवं हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस नेता लखन सिंगला ने कहा कि मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए शहर के लोगों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं।

जिस प्रकार से आज भी लोगों का प्यार और आशीर्वाद मुझे मिल रहा है,उससे मैं बेहद उत्साहित हूं। अपने जन्मदिन के मौके पर लखन सिंगला ने भगवान से शहर के लोगों के जीवन में खुशहाली और उन्नति की कामना की। लखन सिंगला ने कांग्रेस आलाकमान,प्रदेश नेतृत्व सहित शहर के नेताओं एवं स्थानीय लोगों का शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद शहर में मेरी आत्मा बसती है और सामाजिक जीवन में जो भी मुझसे बन पाया है मैने खुद को समर्पित किया है। आगे भी मैं अपने क्षेत्र के लोगों से वायदा करता हूं,कभी भी सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों में सहयोग करने से पीछे नहीं हटूंगा।

इस अवसर पर पार्षद गोल्डी बरेजा,प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़,पूर्व पार्षद दीपक चौधरी,सुंदर माहौर,डॉ.सौरभ शर्मा,गौरव ढींगरा,शालीनि मल्होत्रा,सुंदर नेताजी,गजना लाम्बा,संजय सोलंकी,बी एल गर्ग,समाजसेवी वासुदेव अरोड़ा,मदन गोयल,वीरेंद्र वशिष्ठ,रवि चौधरी,हरीलाल गुप्ता,सूरज डेढ़ा,अजब सिंह नागर,बंटी चौधरी,गुलाब सिंह गुड्डू,अजय सक्सेना,महावीर बिश्नोई,अनिल चेची,ललित नागर,पंकज ठाकुर,सुमित खंडेलवाल,विनय तंवर,खुशबू खान,चौधरी चन्द्रपाल,रवि बैंसला,भीम चौधरी,सोनू नागर,सुनील तंवर,संजू शर्मा,नजर मोहम्मद,मनोज चंदीला,बालकिशन वशिष्ठ,चौधरी प्रवीण जिलाध्यक्ष रेवाड़ी,सुरेंद्र अग्रवाल,देवदत्त,संदीप गुप्ता,संदीप सोनी,वरुण श्योकंद,विमल ठाकुर,सुभाष गोयल,विष्णु गोयल,दानिश,प्रभु दयाल,सिटी प्रेस क्लब की टीम, सरदार अवतार,ललित शर्मा,परविंदर नागर,जुगल मंगला,मुकेश गर्ग,दिनेश जिंदल,मुकेश जिंदल,वरुण बंसल,हर्षित गुप्ता,कर्मचंद गोयल,रोहताश गर्ग,वैभव बजाज सहित शहर के प्रमुख लोग बधाई देने वालों में शामिल हुए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …