Breaking News

गरीब दुकानदारों को उजाड़ने की कोशिश की तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे:नितिन सिंगला

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने बाटा पुल के पास बसी झुग्गी एवं रेहड़ी पटरी वालों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर सरकार से इनकी जायज मांगों को पूरा करने की मांग की।

नितिन सिंगला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एक सोची समझी साजिश के तहत इन गरीब लोगों को उजाड़ने का काम कर रहे हैं,लेकिन कांग्रेस इसको किसी भी कीमत पर होने नहीं देगी और ईंट से ईंट बजा देगी।
प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने कहा कि सरकार ने बाटा पुल के पास बनी झुग्गी एवं दुकानों को 9 मार्च को तोड़ने का नोटिस दिया है,जिसमें 12 मार्च तक का समय दिया है।

3 दिन का समय बहुत कम है और इतने कम समय में ये कैसे अपने आवास की व्यवस्था कर सकते हैं।सरकार इनको यहीं पर पक्का करने का काम करे। उन्होंने कहा कि झुग्गी मे रहने वाले गरीब लोग रेहड़ी,पटरी लगाकर अपना पालन करते हैं। इतना ही नहीं,इन्होंने सरकार से रेहड़ी पटरी वालों के 50-50 हजार तक का लोन दिया हुआ है।

ऐसे में इनको उजाड़ दिया जाता है,तो ये कैसे लोन चुकाएंगे। नितिन ने सरकार से मांग की कि इनको उजाड़ने की बजाय यहीं पर पक्का किया जाए,क्योंकि ये लोग किसी रास्ते में या किसी योजना में रुकावट नहीं बन रहे हैं। इसके अलावा सरकार ने इनको विस्थापित करने की बात की है,लेकिन इनको उजाड़ने से पहले इनके पुनर्वास की व्यवस्था की जानी चाहिए।

उन्होंने मांग की,कि नोटिस आने के बाद अगले ही दिन इन झुग्गियों मे आग लग जाती है,इसलिए पुलिस इस मामले की जांच करे,कि आग किस कारण से लगाई गई। इस मौके पर गुलाब सिंह गुड्डू,हरिषचंद प्रधान,टिकम प्रधान,किशन प्रधान,सोनू,महाबीर बिश्नोई,भुवनेश ढींगरा एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …