Breaking News

मृत नवजात बच्चा होने के मामले में परिजनों ने घई अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही के कारण हुई मृत्यु बारे दी मामला दर्ज कराया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद: बता दें कि परिजनों के द्वारा शिकायत में बताया गया है कि बच्चे की मां को डिलीवरी के लिए 23 नवंबर को सुबह 7:30 बजे घई हॉस्पिटल मे भर्ती किया गया था। करीब 8:30 बजे नवजात का जन्म हुआ जो मृत अवस्था मे था। परिजनो द्वारा मृत नवजात को सेक्टर-8 के शमशान घाट में मिट्टी दे दी गई। 24 नवंबर को शाम को परिजनों ने घई अस्पताल के डाक्टर के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में शिकायत दी कि इलाज में की गई लापरवाही की वजह से बच्चा मर गया है ।

IMG 20231127 WA0020

परिजनों की शिकायत पर मामला उच्च अधिकारियों के सज्ञांन में लाया गया। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नायब तहसीलदार दिनेश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस टीम की मौजूदगी में बच्चे के शव को बाहर निकाला गया।मृत नवजात का बीके अस्पताल में डॉक्टर के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। घई अस्पताल से डिलीवरी के दौरान दिए गए उपचार के डाक्यूमेंट्स लिए गए हैं। डिलीवरी के दौरान किए गए उपचार और मेडिसिन की बीके अस्पताल के सीएमओ करेंगे जांच। मृत बच्चे के मामले में सीएमओ की रिपोर्ट आने के बाद,रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *