Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 14 at 9.32.17 PM

इस्माईलपुर में बिजली के खम्बे व उनके ऊपर बिजली के तारों को बदलवाने का काम शुरू

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःतिगांव विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-25 में माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर के आशीर्वाद से व वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी के सहयोग से एवं पार्षद मुनेश-रवि भड़ाना के अथक प्रयास से सरस्वती कॉलोनी,इस्माईलपुर (ममता वाला ट्रान्सफार्मर व भोला वाले ट्रासफार्मर) में 16 बिजली के खम्बे व उनके उपर बिजली के तारों को बदलवाने का काम आज पार्षद मुनेश-रवि भड़ाना ने शुरू कराया। इससे पूर्व मुनेश-रवि भड़ाना के सरस्वती कॉलोनी, इस्माईलपुर में पहुचने पर सभी लोगों ने जोरदार फूलमालाओं से स्वागत किया और उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि पार्षद ने जनता से किया वायदा आज पूरा किया है अब कालोनी में बिजली की समस्या नहीं रहेगी।

इस मौके पर पार्षद मुनेश-रवि भड़ाना ने कहा कि माननीय मंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर व उनके सुपुत्र वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी तिगांव विधानसभा के लिए वरदान है और उन्होनें इलाके के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रखी है। उन्होनें कहा कि कालोनी के लोग इस कार्य के शुरू करवाने पर मंत्री जी और उनके सुपुत्र का कोटि कोटि धन्यवाद करते है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कर्मवीर, जीतेन्द्र भाटी,डॉक्टर अरविन्द कुमार,आनंद प्रधान,मास्टर संजय तिवारी,अमित गिरी,गोरख नाथ शर्मा,राज कुमार,गिरी बाबा हिन्द,घुरण राम,भोला,प्रजापति कुमार,दिलीप चौधरी,ब्रिजेश तिवारी,बिजेन्द्र सिंह,रोशन कुमार,भूप नारायण गिरी,हरेन्द्र राय,प्रदीप चौधरी,राजेश केन एवं समस्त कॉलोनीवासी उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *