Breaking News

चौरीचौरा में सपाइयों ने साइकिल रैली निकाल भरी हूंकार।

चौरीचौरा शहीद स्मारक पहुंच सपाइयों ने शहीदों को नमन कर जनेश्वर मिश्र को दिया श्रद्धांजलि।

 

गोरखपुर। प्रखर समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चौरीचौरा के सपा नेताओं ने गांव गांव से विशाल साइकिल यात्रा निकाला जो विभिन्न स्थानों से होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचा। जहां सपा नेताओं ने शहीदों को नमन करते हुए जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर सपा नेताओं ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। सपा नेता कालीशंकर के नेतृत्व में कार्यकर्ता साइकिल यात्रा निकाला। पूर्व ब्लाक प्रमुख पिपराइच रणजीत पासवान, चौरीचौरा विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी मनुरोजन यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष मुन्नीलाल यादव, विधान सभा अध्यक्ष नरसिंह यादव, एडवोकेट रामलखन पासवान, अशोक चौहान, रामनक्षत्र यादव, श्यामदेव निषाद, ई. दूधनाथ केवट, मार्कण्डेय यादव, पूर्व प्रत्याशी अनूप पांडेय, पूर्व प्रमुख केशवनाथ यादव, अलबेला यादव, दयानन्द विद्रोही, राजकुमारी देवी आदि ने जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि दिया। सपा पदाधिकरियों ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाद फेकने की जरूरत है। इस अवसर पर सपा नेता डॉ. अम्बरीष कुमार मालवीय, सागर यादव, नौशाद अहमद, दिलीप मद्धेशिया, विपिन यादव, आनन्द यादव, हमीद अंसारी, हीरालाल, अमरजीत पासवान, रणधीर पासवान, विशाल पासवान, अंगद पासवान, दीपक चौधरी, अमित पासवान, गुलाब मुंशी, ओमप्रकाश यादव, अजित निषाद, अभिषेक निषाद, शकुंतला निषाद, रेशमी, दीपिका, पूजा, बृजलाल, रुक्मिणी, अशोक निषाद, इंद्रजीत पासवान, सूर्यप्रकाश, राकेश, सोनू, विवेक यादव, अखिलेश यादव व गुलाब यादव सहित हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *