Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 13 at 1.32.35 PM

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर नगर निगम एवं नगर पालिका कर्मचारियों को किया जाएगा नियमित:सुशील गुप्ता

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 01 13 at 1.32.35 PM
फरीदाबाद:आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने यहां सेक्टर-12 स्थित न्यायालय परिसर में नगर निगम एवं नगर पालिका संगठनों के पदाधिकारियो,सदस्यों और कर्मचारी से रूबरू होते हुए यह वादा किया। इस संबंध में नगर पालिका हरियाणा संगठन के नेता नरेश शास्त्री के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने सुशील गुप्ता को ज्ञापन सोपा।

उन सभी से रूबरू होते हुए सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को भी नियमित कर दिया जाएगा।

यूनियन के नेता नरेश शास्त्री और उनके साथियों ने सुशील गुप्ता को अवगत कराते हुए बताया कि काफी लंबे समय से हरियाणा में नगर निगम में नगर पालिकाओं के सैकड़ो कर्मचारी अभी तक कच्चे तौर पर ही कार्य कर रहे हैं और उन्हें उनकी सर्विस का पूरा लाभ नहीं दिया जा रहा है जिससे कि उनको अपने घर का गुजारा करने में भी दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से नगर निगम के कच्चे कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसलिए उनका नियमित होना अत्यंत आवश्यक है।

सुशील गुप्ता ने नरेश शास्त्री व उनके साथियों को आश्वासन दिया कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उनकी लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा करके समस्या का समाधान कर दिया जाएगा और कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। नरेश शास्त्री ने श्री सुशील गुप्ता द्वारा उनको दिए गए इस आश्वासन पर उनका आभार जताया। अवसर पर नरेश शास्त्री सहित उनके अनेक संगठन पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इस मौके पर सुशील गुप्ता के साथ आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भडाना,प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा,लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा,लोकसभा सचिव हरदीप बैसला,दिनेश एडवोकेट तथा विजय गोदारा प्रमुख रूप से उपस्थित थे नरेश शास्त्री,दिलीप बोहत,अनूप चंडालिया,गुरु शरण,खंडिया सुदेश कुमार,राकेश चंडालिया,अनिल चंडालिया,कृष्ण चंडालिया,दर्शन सिंह,सोय राम,रतन कर्दम,देवी चरण शर्मा,बलबीर बाल,गोहर शक्ति उज्जैन वाल,श्रीपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *