Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 05 at 5.52.47 PM

गुरुग्राम व फरीदाबाद के लोगों से मिले प्यार का सदैव ऋणी रहूंगा:राज बब्बर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 05 at 5.52.47 PM

फरीदाबाद:कांग्रेस नेता एवं पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के पुत्र भारत अरोड़ा रविवार को गुरुग्राम से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रसिद्ध अभिनेता राज बब्बर से मुलाकात की और हालिया प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की। भारत अरोड़ा ने बताया कि राज बब्बर से मिलकर उनको अपने स्व.पिता अशोक अरोड़ा की यादें ताजा हो गई। उनके पिता एवं राज बब्बर के पारिवारिक सम्बंध थे और ऐसे में उनसे मिलकर पुरानी यादें ताजा हो गई। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद एवं गुरुग्राम के लोगों से प्यार एवं दुलार उनको मिला,उससे वह बहुत खुश है।

राज बब्बर ने गुरुग्राम में ही अपना निवास बनाया है,ताकि गुरुग्राम के लोगों के पास रह सकें। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी उन्होंने भारत अशोक अरोड़ा को आशीर्वाद दिया और चुनावों की तैयारी करने का निर्देश दिया। राजबब्बर ने कहा कि आपके पिता ने फरीदाबाद में जो राजनीतिक विरासत कायम की है,उसको आगे बढाने का काम बेटा भारत आपको ही करना है। फरीदाबाद के लोगों से उनके अटूट सम्बंध थे और विशेषकर टाउनशिप में जिस सहजता से वह लोगों से मिलते थे,उनको भुला पाना मुश्किल है। इस मौके पर भारत अरोड़ा ने उनको फरीदाबाद आने का न्यौता दिया और आने वाले विधानसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करने का आग्रह किया।

भारत अशोक अरोड़ा ने कहा कि समस्त हरियाणा में लोग उनको बेहद पसंद करते हैं और आने वाले चुनावों में लोगों के बीच जाकर उनको कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करना चाहिए। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है और हरियाणा प्रदेश में निश्चित रूप से 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पंचम लहराएगा और कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री के द्वारा हरियाणा प्रदेश को फिर एक बार नई गति,नई सोच के साथ,नए विकास आयाम तक पहुंचने में कांग्रेस पार्टी पूर्ण भूमिका निभाएंगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *