Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 05 at 5.47.45 PM

हरियाणा में बनेगी बसपा इनेलो गठबंधन की सरकार:मनोज चौधरी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 05 at 5.47.45 PM

फरीदाबाद:बहुजन समाज पार्टी एव इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं का पहला संयुक्त सम्मेलन मोहना अनाज मंडी में आगामी 10 अगस्त 2024 को होगा। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकसभा से हजारों कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने बताया इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि आकाश आनंद,बसपा राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और अभय सिंह चौटाला इनेलो राष्ट्रीय महासचिव पहुंच रहे हैं। उपरोक्त शब्द हरियाणा बसपा उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने फरीदाबाद 89 विधानसभा मे आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे।

उन्होंने कहा हरियाणा की जनता पहले 10 साल कांग्रेस और अब 10 साल भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से तंग हो चुकी है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता बसपा इनैलो गठबंधन की सरकार बनाकर भाजपा के कुशासन से मुक्ति पाएगी। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कमेटी सदस्य एडवोकेट एन.पी सिंह बघेल ने कहा भाजपा ने सभी वर्गों के लोगों को धोखा देने का काम किया है। किसान और कमेरा मिलकर भाजपा की सरकार को हटाकर गठबंधन पर अपना विश्वास जताएगा। जिला अध्यक्ष सरदार उपकार सिंह ने कहा भाजपा सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में महंगाई,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के अलावा और कोई काम नहीं किया।

जिससे जनता परेशान है। वहीं कांग्रेस का शासन 10 साल पहले हरियाणा में रह चुका है। उस समय भी जनता के मुद्दे यही थे। इसीलिए हरियाणा की जनता तीसरे विकल्प के रूप में गठबंधन की सरकार बनना चाहती है। ताकि किसान और कमेरा वर्ग का भला हो सके।हरियाणा की जनता को शिक्षा,रोजगार मिले।

महंगाई और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले।विधानसभा अध्यक्ष के.एल.गौतम ने कहा कि मोहना में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ता पूरे उत्साह और जोश के साथ सम्मेलन में पहुंचेंगे।उन्होंने कहा बसपा इनैलो गठबंधन का यह संयुक्त सम्मेलन इतिहास में सबसे बड़ा सम्मेलन बनेगा। इसके बाद हरियाणा में बदलाव की लहर चल पड़ेगी,और हरियाणा में गठबंधन की सरकार बनेगी। इस अवसर पर जिला प्रभारी टीकम सिंह गौतम,जिला सचिव जगदीश आर्य,विधानसभा उपाध्यक्ष मोती लाल,कोषाध्यक्ष धर्मवीर,एसी नगर सेक्टर कमेटी अध्यक्ष उदयवीर सागर,राम नगर सेक्टर कमेटी अध्यक्ष महावीर,भारत कॉलोनी सेक्टर कमेटी अध्यक्ष राजवीर सिंह बालाजी,कोमल सिंह,रामवीर सिंह,सुरेश कुमार,उदय चंद,आकाश कुमार,अजय कुमार सहित अनेक बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *