Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 30 at 5.12.33 PM

अपार समर्थन मिल रहा है, इस बार परिवर्तन हो के रहेगा अखिलेश यादव को मुख्य मन्त्री बनने से कोई रोक नहीं सकता- प्रदेश अध्यक्ष सपा

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

भाजपा नेता प्रशान्त अग्रहरि को सपा टोपी पहनाकर सदस्यता

मीरजापुर। आज 30 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में किसान नौजवान पटेल यात्रा मीरजापुर के खजुरौल पहुंचा। इस यात्रा में भारी संख्या में अहरौरा से समाजवादी सिरकत करने पहुंचे। यह यात्रा खजुरौल में एक सभा के रुप में परिवर्तित हो गई ।सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा की नीतियों का विरोध करते हुए 2022 में सपा की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को पुन:प्रदेश का मुख्य मन्त्री बनाने की अपील की ।आपने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी नौजवान विरोधी है ।महगाई चरम सीमा पर है ।जनता महगाई से कराह रही है ।

मैं इस यात्रा को लेकर कई जिलों में गया ।अपार समर्थन मिल रहा है ।इस बार परिवर्तन हो के रहेगा अखिलेश यादव को मुख्य मन्त्री बनने से कोई रोक नहीं सकता।आज के इस कार्यक्रम में अहरौरा से भाजपा के पुर्व युवा मोर्चा के जिला मन्त्री,उत्तर प्रदेश युवा व्यापर मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशान्त अग्रहरि अपने सैकडों कार्यकर्ताओ के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने माला पहना कर सपा में सम्मिलित कराये।

 

इस अवसर पर मोहन सिंह अश्वनी कुमार नसीम अहमद ईरसाद अहमद सोहेल अली आकाश केशरी अजय सिंह धीरज सोनकर नगर अध्यक्ष नरेन्द्र मौर्य पूर्व अध्यक्ष प्रमोद केशरी मार्कंडे शर्मा राजदीप विश्वकर्मा किसमत सिह कुसवाहा गुलाम मुस्तफा जितेन्द्र सिंह उपेन्द्र यादव नरेश पटेल अनिल सोनकर शिव कुमार भारती मुरारी यादव राजहन्स बहेलिया गणेश यादव बाबूलाल प्रजापति बिधायक प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *