Breaking News

फरीदाबाद-धरमबीर भड़ाना के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे पलवल

31

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पलवल चुनाव प्रभारी धरमबीर भड़ाना के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता पलवल नगर पालिका चुनावों में आम आदमी पार्टी की चेयरमैन पद की उम्मीदवार डॉक्टर नवीन रोहिल्ला के समर्थन में पहुंचे। धरमबीर भड़ाना ने अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर उनके एवं अन्य वार्डों से चुनाव लड़ रहे नगरपालिका पार्षदों के लिए वोट मांगे। जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि पार्टी की उम्मीदवार डॉक्टर नवीन रोहिल्ला को जिताने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश यह तय करता है कि उनकी जीत निश्चित है। धरमबीर भड़ाना ने सभी बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी और लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। भड़ाना ने कहा कि डॉक्टर नवीन रोहिल्ला मजबूत स्थिति में है और पलवल में आम आदमी पार्टी की विजय पताका लहराएंगी। आज प्रदेश की जनता व्यवस्था परिवर्तन की ओर देख रही है,जिसकी शुरुआत हरियाणा में निकाय चुनावों से होगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नगरपालिका चेयरमैन सहित निगम पार्षदों की सीटों पर जीत हासिल करेगी।
चुनाव प्रचार में कैंपेन इंचार्ज राजेंद्र शर्मा एवं महिला प्रकोष्ठ की साउथ जोन अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने कहा कि नगरपालिका के सभी वार्डों में आम आदमी पार्टी मजबूत स्थिति में है,पलवल में चेयरमैन सहित भारी संख्या में आप पार्टी के पार्षद जीत हासिल करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से राजेंद्र शर्मा,मंजू गुप्ता,खैमी ठाकुर,वाई के शर्मा,रमा तिवारी, परमजीत कौर,रेखा शर्मा,कृष्ण कांगड़ा,इंदु कुमारी,काजल, विजय बहादुर,हरजिंदर मेंदीरत्ता, रघुवर दयाल,मूलचंद बडगूजर, हरिदत्त शर्मा,राम गौर,देवराज गौड़,चंद्रपाल,रोशन झा,लाल सिंह मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *