Breaking News

फरीदाबाद-कर्मचािरयों का 26 जून को रोहतक में कन्वेंशन कर करेंगे आंदोलन का ऐलान:शास्त्री

32

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर ठेका कर्मियों को जबरन कौशल रोजगार निगम में पंजीकृत करने का आरोप लगाते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार के किलाफ पुन:आंदोलन शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। आंदोलन की तैयारियों में आज नगर निगम मुख्यालय पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला अध्यक्ष दलीप बोहत की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय पर वर्क आउट सोर्स ऑपरेशन एंड मेंटिनेस डोर टू डोर के सफाई कर्मचारियों का वाटर सप्लाई तथा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी फील्ड स्टाफ तथा कार्यालयों में लगे कलर के व अन्य तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को आंदोलन में शामिल करने के लिए मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने आंदोलन की जानकारी देते हुए हुए कहा कि संघ ने विगत 7 से 24 जून तक सभी नगर निगमों,परिषदों व पालिकाओं में सघनता के साथ जनसंपर्क अभियान चलाने की शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि 26 जून को शहरी स्थानीय निकाय विभाग की सभी इकाइयों के कार्यकर्ताओं का रोहतक में राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें सरकार व विभाग के खिलाफ निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक ठेका प्रथा में कार्यरत कर्मचारियों मे जन संपर्क अभियान चलाएगा और फील्ड एवं कार्यालयों में पर्चे वितरण कर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों एवं हरियाणा कौशल रोजगार निगम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों के जीवन पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों से अवगत करवाएंगा। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उपमहासचिव सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान दलीप बोहत,नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान शिवकुमार,ड्राइवर यूनियन के प्रधान वेद भड़ाना,इलेक्ट्रीशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन,सीवर मैन यूनियन के प्रधान अनूप चिंडालिया ने अपने-अपने संबोधन में सरकार को जमकर घेरा।मीटिंग को अन्य के अलावा कृष्ण चिंडालिया, विशाल,अनिल चिंडालिया,रघवीर चौटाला,सुरेश देवी,कमलेश, शुकांतला,पुष्पा आदि ने भी सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *