Breaking News

केंद्रीय राज्य मंत्री का अपना दल एस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर किया भव्य स्वागत

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज में अमर शहीद तिलका मांझी के शहादत दिवस पर आयोजित समारोह में संबोधित करने जा रही थी।IMG 20250113 WA0009

मीरजापुर। केंद्र की एनडीए सरकार की सहयोगी अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल अपने समर्थकों के साथ सोमवार की सुबह सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज में अमर शहीद तिलका मांझी के शहादत दिवस पर आयोजित समारोह में संबोधित करने जा रही थी।

इसी बीच अहरौरा क्षेत्र के मेंहदीपुर चौराहा के पास अपना दल एस के मड़िहान उपाध्यक्ष बनारसी पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। जिसमें महिला-पुरूष कार्यकर्ताओ ने केन्द्रीय मंत्री जी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

इसी दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल एस व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहा है। यह लड़ाई तभी सफल होगी, जब लोकतंत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधियों की संख्या विधानसभा और लोकसभा में बढ़े। यह संख्या ऐसे ही नहीं बढ़ेगी। इसके लिए संगठन को मजबूत बनाना होगा।IMG 20250113 WA0008

और उन्होंने कहा कि कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। क्रांतिकारियों ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। लड़ाई लड़ी। अपना दल एस भी यही काम कर रहा है। आप जैसे लोग हमारी ताकत हैंं। हमारे लिए ऊर्जा हैं। और कहा कि अहरौरा की कार्यकर्ताओं द्वारा जो में बीच चौराहों पर स्वागत किया उनके लिए मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।

इस दौरान अरुणेश सिंह पटेल सहकारी मंच प्रदेश सचिव, सिद्धार्थ सिंह, सालिकराम पटेल, राजेंद्र सोनकर, चन्द्रकेश पटेल, स्वेता श्रीवास्तव, भगवान दास प्रजापति, स्वेता सिंह, वंदना अनमोल, आर्यन सहित भारी संख्या में अपना दल एस कार्यकर्ता रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *