Breaking News
Screenshot 20210816 123041

अन्नदाता का सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता-प्रेमसागर

रिपोर्ट ibn टीम महराजगंज

देश मे 75वी स्वतन्त्रता दिवस की वर्षगाँठ बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया ।इसी क्रम में जनपद महराजगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में भी मनाया गया ।इस कार्यक्रम के अंतर्गत किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल मुख्यअतिथि रहें । कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि आज चाहे कोई कुछ भी कह लें लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही किसानों की असली हितैषी है ।हमारी सरकार में अन्नदाता के सम्मान को प्राथमिकता के क्रम में पहले रखा गया है ।हमारे देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा किसान सम्मान निधि की शुरुआत करना और सफल क्रियान्वयन ही सबसे बड़ा उदाहरण है ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार,मुख्य विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी व सम्मानित किसान उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *