Breaking News
WhatsApp Image 2023 05 25 at 17.42.03

हितेष पालटा बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव व्यापार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: हरियाणा प्रदेश ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हितेष पालटा को पार्टी ने प्रदेश सह सचिव व्यापार नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी आर्गेनाजेशन डा.संदीप पाठक द्वारा की गई है। अपनी नियुक्ति पर हितेष पालटा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,प्रदेशाध्यक्ष डा.सुशील कुमार गुप्ता,वरिष्ठ नेता डा.अशोक तंवर सहित अन्य शीर्ष नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है,उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी निभाते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

WhatsApp Image 2023 05 25 at 17.42.03

हितेष पालटा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है इसलिए अब वह आम आदमी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जिस प्रकार दिल्ली में शिक्षा-चिकित्सा के क्षेत्र में काम करके आम आदमी पार्टी को राहत पहुंचाई है,उसी के चलते अब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है और लोग निरंतर पार्टी में अपनी आस्था जता रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी आगामी चुनावों में बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *