Breaking News

उच्चाधिकारियों ने विभिन्न जगहों पर निरीक्षण किया और दिए दिशा निर्देश

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर आज मंगलवार को उच्चाधिकारियों ने विभिन्न जगहों पर निरीक्षण किया और दिए दिशा निर्देश जिसमें आज मंगलवार को आयुक्त विन्ध्यांचल मण्डल, योगेश्वर राम मिश्र पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह द्वारा चैत्र नवरात्र मेला-2021 मे भम्रण किया गया। इस दौरान मेला क्षेत्र/ मंदिर परिसर/ गंगा घाट में भम्रण कर चैत नवरात्र मेला-2021 के व्यवस्थाओं/ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं डियूटी में लगे कर्मचारीगण को आवश्यक निर्देश दिये गये,

 

एवं दर्शनाथियों को कोविड-19 की गाइड का पालन करते हुए दर्शन व पूजन करने की अपील गयी, इस दौरान अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक विन्ध्यांचल आदि मौजूद रहे।इसी क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आज मंगलवार को जनपद में होने वाले आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 के लिए चले रहे नामांकन के प्रथम दिन सिटी ब्लाक मुख्यालय पर पहुंच कर व्यवस्थाओं व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, एवं डियूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारीयों को आवश्यक निर्देश दिये गये, इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात सहित ब्लाक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *