।।जेकर राम ना बिगडिहें ओकर,
केहू का बिगाड़ी जी।। ——
जाको राखे साइयां मार सके ना कोय —–
#हादसा_या_ #साजिश,
बलिया,बाल – बाल बचे पूर्व मंत्री आनंदस्वरुप शुक्ल
ट्रैक ने पूर्व मंत्री के गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर
लखनऊ से बलिया आते समय हुई दुर्घटना
इस तरह की घटना – दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को करानी चाहिए जांच
बलिया, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं पूर्व विधायक बलिया सदर आंनद स्वरूप शुक्ल बाल बाल उस समय बचे जब वो अपनी सफारी गाड़ी में सवार होकर लखनऊ से बलिया आरहे थे तभी पिछे से आ रहे ट्रक ने पूर्व मंत्री के गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना तेज था की गाड़ी का स्वरूप ही बदल गया। हालांकि इस दौरान गाड़ी में सवार पूर्व मंत्री सहित सभी लोग सुरक्षित है।
घटना दिनांक 11/01/2026 के रात 09 बजे के आस पास रसड़ा की बताई जा रही है।