फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार में युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता व खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को “विकसित और आत्मनिर्भर” बनाने के संकल्प में हरियाणा के सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर युवाओं की अहम भूमिका रहेगी।
वे सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में आयोजित “युवा पंचायत एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मीट” के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित किया गया।
युवाओं को नशामुक्त और सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान
गौरव गौतम ने युवाओं से नशा त्यागने और अपनी ऊर्जा को देश के विकास में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि
“नशामुक्त भारत ही 2047 में विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनेगा।”
उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी और कहा कि युवा केवल नौकरी चाहने वाले नहीं, बल्कि अवसर पैदा करने वाले भी बनें।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका
गौतम ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की ताकत रखते हैं। उन्हें अपने अनुभव और प्रभाव का उपयोग राष्ट्र निर्माण के लिए करना चाहिए।
इस अवसर पर चयनित इन्फ्लुएंसर्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
हरियाणा होगा ‘नशामुक्त-खेलयुक्त’
गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने “नशामुक्त हरियाणा” का सपना देखा है, जिसे मिलकर साकार करना होगा।
उन्होंने कहा —
“हरियाणा दूध-दही का प्रदेश है, यहां नशे का कोई स्थान नहीं।”
कार्यक्रम के उद्देश्य
-
युवाओं को नेतृत्व, संवाद और नीति-निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करना।
-
सोशल मीडिया की सकारात्मक शक्ति को बढ़ावा देना।
-
नशा मुक्ति और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
-
एसडीएम फरीदाबाद त्रिलोक चंद
-
अतिरिक्त निदेशक, युवा मामले विभाग राज कुमार
-
प्राचार्य आईटीआई एनआईटी फरीदाबाद भगत सिंह
-
खेल विभाग से सुनीता
-
विभिन्न विश्वविद्यालयों के युवा, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और मीडिया प्रतिनिधि