Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 05 at 10.53.27 PM

हरित ग्रुप ऑफ कंपनी ने गरीबों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। खुशियां बटोरने से नहीं उन्हें बांटने से मिलती हैं। दौलत की खुशी रखने से नहीं, खर्च करने से मिलती है। खुशियां बाजार में नहीं मिलती दोस्तों। खुशियां तो गैरों को भी, अपना बनाने से मिलती हैं। कुछ इसी फलसफे पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया है हरित ग्रुप ऑफ कंपनी ने।
दीपावली के शुभ अवसर पर देश में 16 प्रोडक्ट पर वर्क रिसीव काम करने वाली संस्था हरित ग्रुप ऑफ कंपनी ने दीपोत्सव के पावन पर्व दिवाली पर गोकुल वृद्ध आश्रम के असहाय बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई।
जहां 700 से अधिक लोगों में कंबल व मिठाई वितरण किया।साथ ही साथ हनुमान मंदिर व काली मंदिर के पास मौजूद कंजर समुदाय एवं गरीब असहाय लोगों में मिठाई एवं कम्बल वितरण किया गया।
मिठाई एवं कंबल वितरण समारोह के अवसर पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतीक सिंह ने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की मदद करना ही हमारा उद्देश्य है।
कंपनी के सीईओ चंदन ने कहा जितने भी असहाय लोग हैं उनकी मदद करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस संस्था की उन्नति के लिए गोकुल वृद्धाश्रम के स्वास्थ्य विभाग को कंपनी की तरफ से गोकुल वृद्ध आश्रम को प्रतिवर्ष 11000 रुपये सहायता राशि देगी।
साथ ही कम्पनी के अमरजीत यादव ने बताया कि कंपनी अपने प्रचार प्रसार के लिए कोई भी भेंट किसी को नहीं करती बल्कि गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता करती है।
कंपनी के एसोसिएट अगस्त्या शुक्ला ने कहा कि हर साल गरीब एवं असहाय लोगों की दुआओं से कम्पनी की जीतनी उन्नति होगी उससे ज्यादा गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करने के लिए आगे आयेगी।
साथ ही सभी संबंधित पात्रों के लिए भविष्य में हरित ग्रुप ऑफ कम्पनी के तरफ से एक यूनिट या संस्था बनाकर अलग से फंड बनाकर कंपनी की तरफ से इकट्ठा किया जाएगा। हरित ग्रुप ऑफ कंपनी के द्वारा मानवता की मिसाल पेश करने वाली नेक काम में कंपनी के समस्त स्टाफ के साथ-साथ गोकुल वृद्ध आश्रम के संचालक लक्ष्मी निवास मौर्य, मयंक शुक्ला आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *