Breaking News

कोविड से बचाव हेतु पुलिस द्वारा आमजनों को जागरूक व बचाव हेतु आधा दर्जन बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव व सुरक्षा के प्रति पुलिस द्वारा आमजन को लगातार किया जा रहा जिसमें आधा दर्जन उपाय के बारे में चर्चा जारी है तथा जागरुक वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते प्रसार के दृष्टिगत आमजन को जागरुक करके उनको सुरक्षित करने के लिए जागरुकता अभियान , पुलिस अधीक्षक के निर्देश में पूरे मनोयोग से कर रही है। व प्रतिदिन सायंकाल पांच बजे से सांयकाल सात बजे से के बीच जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी तथा जनपदीय यूपी 112 पीआरवी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के गांवों में जाकर वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु आमजन को जागरुक किया गया ।

उक्त अभियान के तहत बीते 14 मई से 16.मई के बीच पीआरवी द्वारा 147 गांवो में तथा थानों द्वारा 265 गांवो में, इस प्रकार जनपदीय पुलिस बल द्वारा कुल 412 गांवो में लोगो को जागरूक किया जा चुका है । इस दौरान निम्नाकिंत बातों को ध्यान में रखने एवं उनका अनुपालन करने की अपील की गई—जिसमे एक बाहर निकलने पर निरन्तर मॉस्क लगाये, घर में कोई अस्वस्थ हो तो घर में भी मॉस्क का प्रयोग करें 2-आपस में भौतिक दूरी कम से कम 06 फीट बनाये रखें। 3-घर में साफ सफाई रखें व हाथो को साबुन/सेनेटाइजर से साफ करते रहे।

4-कोई बाहरी व्यक्ति गांव में आता है तो उसका कोविड-19 का परीक्षण कराये, उसको अलग रहने के लिए कहे। 5-अगर किसी को जुखाम बुखार होता है तो घर के अलग कमरे मे रखें तथा तुरंत डाक्टर से संपर्क करके इलाज कराये।6-प्रशासन द्वारा कोविड-19 की रोकथाम हेतु जारी गाइड लाइन/कोरोना कर्फ्यू का पालन करें। उक्त अभियान पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। जिसमें मीरजापुर पुलिस द्वारा गांवो में जाकर आमजन को वैश्विक महामारी से रोकथाम व बचाव हेतु जागरूक किया जायेगा। जिसका गांवो मे आमजनता पर प्रभावी असर है तथा आमजन द्वारा बातों का अनुपालन भी किया जा रहा है। जिससे कोविड-19 के संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिल रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *