Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 15 at 4.13.41 PM

पंजाब नेशनल बैंक एनटीपी टांडा में सीएसआर एक्टिविटी के अंतर्गत हुआ भव्य आयोजन

 

अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अम्बेडकरनगर 15 मार्च – पंजाब नेशनल बैंक शाखा एनटीपीसी टांडा टीपीपी ने प्राथमिक विद्यालय मखदूम नगर में पीएनबी विकास की सीएसआर एक्टिविटी के अंतर्गत भव्य आयोजन किया जिसमें पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख वेद प्रकाश बंसल मुख्य अतिथि रहे।शाखा प्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने मंडल प्रमुख को बुके देकर स्वागत किया।

मंडल प्रमुख ने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए मेज बेंच स्वच्छ पानी के लिए वाटर कूलर व वाटर आरो फिल्टर ,सीलिंग फैन आदि वितरित किए।जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं शानदार नृत्य का प्रदर्शन किया,वरिष्ठ प्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने बच्चों को पुरस्कृत किया एवं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वामीनाथ बैंक के कर्मचारी हरिओम, आशुतोष, लालमन,केशवराम,पल्लवी, संजना,प्रिया वर्मा,एवं ग्राम प्रधान अरुण कुमार उपस्थित रहे।पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राम मखदूम नगर को गोद लिया है।भविष्य में ग्राम के विकास के लिए पंजाब नेशनल बैंक आयोजन करता रहेगा इसी आश्वासन के साथ मंडल प्रमुख वेद प्रकाश बंसल ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की एवं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की लिए शुभकामना दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *