Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 29 at 3.07.25 PM

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामवासीजी मूर्ति की स्थापना कराई जाए- दीपक केसरवानी

 

मीरजापुर। जनपद के निवासी एवं स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों के जोर,जुल्म अत्याचार, कुर्की, नीलामी, मिर्जापुर सहित अन्य जनपदों के जेलों में साढ़े तीन वर्ष करवास की सजा भोगने वाले, निडर, निर्भीक,प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, पत्रकार, मिर्जापुर से प्रकाशित ग्रामवासी साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक, संपादक ब्रजभूषण दास मिश्र की 125 वी जयंती के अवसर पर प्रख्यात इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने उत्तर प्रदेश शासन से यह मांग किया कि-” मिर्जापुर जनपद मुख्यालय में ग्रामवासी जी की आदमकद की प्रतिमा की स्थापना मिर्जापुर जनपद मुख्यालय में कराई जाए।WhatsApp Image 2024 08 29 at 3.07.25 PM
स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले अहरौरा नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉक्टर मदन गोपाल, हीरालाल गुप्ता, वृंदा प्रसाद, बद्री प्रसाद “आजाद”जगन्नाथ प्रसाद, ज्वाला प्रसाद, श्री राम, गौरी शंकर,आदि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का ग्रामवासी जी का सहयोग रहा, सन 1942 में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने और इसी वर्ष यहां के सेनानियों के सहयोग से इन्होंने 12 दिन की दुद्धी की कठिन यात्रा तय कर इस क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को जाना।

आजादी के बाद हुए आम चुनाव मे रॉबर्ट्सगंज- दुद्धी संयुक्त विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए, तत्पश्चात मिर्जापुर जनपद के द्वितीय जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में जनपद वासियों की सेवा किया था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *