Breaking News

पत्रकारों को भी 1 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान करे सरकार – परमहंस आचार्य

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

कोविड  19 नियमों को मानते हुए मनाया गया पत्रकारिता दिवस

अयोध्या पत्रकारिता दिवस के अवसर पर अयोध्या में स्थित तपस्वी छावनी में ” कोरोना काल में पत्रकारों का महत्व ” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जगदगुरु परमहंस आचार्य ने दिवंगत पत्रकारों को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार से मांग किया और कहा कि पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर शासन व प्रशासन की योजनाओं को प्रसारित करते हैं तथा समाज में मूलभूत आवश्यकताओं की सूचना भी शासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

पत्रकार वर्तमान में शासन व समाज के बीच की एक कड़ी हैं। ऐसे में पत्रकारों को भी सम्मान देने की जरूरत है। संगोष्ठी में उपजा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कोरोना काल में पत्रकारों ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ईमानदारी एवम् निष्ठा की नीव पर परिश्रम की ईट रखकर पत्रकारों ने कार्य किया है। जो अत्यंत सराहनीय है। कुछ विपरीत परिस्थितियां भी आई उसका भी पत्रकारों ने मुकाबला किया। जो आज का दौर है यह भी गुजर जाएगा यादें रह जाएगी तो अपने बिछड़े हुए साथियों की। कोरोना काल में पत्रकारिता ने अपने कई मजबूत स्तंभ खो दिए हैं।

 

गोष्ठी को नौशाद आलम,अनूप कुमार, युवा पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
संगोष्ठी का संचालन करते हुए अयोध्या प्रेस क्लब के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने दिवंगत पत्रकारों को याद करते हुए कहा कि जिस सपने को लेकर कोलकाता से पहला अखबार मार्तंड उदंड की शुरुआत की गई थी उस सपने को साकार करने का दायित्व भी हमारा है। हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर  पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करने हैं जिससे आने वाली पीढ़ी पत्रकारों को सम्मान की दृष्टि से याद रख सके। दिवंगत पत्रकारों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई ।

 

पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जगत गुरु परमहंस आचार्य ने पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों महेंद्र त्रिपाठी, राजेन्द्र तिवारी, देवेंद्र श्रीवास्तव,निमिष गोस्वामी, स्कंद दास, नौशाद आलम,  बृजेश सेन, अनूप कुमार, ललित गुप्ता, नीलम सिंह, अमित कुमार, अजय कुमार एवं एल आई यू अयोध्या के उपनिरीक्षक आर बी चतुर्वेदी को सम्मानित किया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *