*रिपोर्ट – पतीराम चौधरी Ibn24x7news मंडल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल गोंडा*
* इलाज के दौरान हुई एक की मौत, दो की हालत गम्भीर
गोण्डा- कर्नलगंज लखनऊ मार्ग पर पेट्रोल पम्प स्थित देव फिलिंग सेंटर के समीप हुई दो बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई भिड़ंत मे घायल हुए युवक को सीओ करनैलगंज ने खुद गोद मे उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ पर एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी, वहीँ दो अन्य युवक अब भी जिंदगी और मौत के बीच उलझी साँसे ले रहे हैं।
बताते चलें कि करनैलगंज के रहम दिल सीओ जटाशंकर राव अपने अच्छे कारनामो से आये दिन सुर्ख़ियों मे रहते हैं, इंसानियत दिखाने का ये कोई भी मौका छोड़ना नही चाहते, इस बार भी जब दिनांक 8 नवंबर 2018 को करनैलगंज लखनऊ मार्ग स्थित देव फीलिंग सेंटर के समीप रात्रि 8 बजे के करीब जब दो बाइकों की आमने सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गयी, उक्त दुर्घटना मे रविन्द्र 20 वर्ष पुत्र झब्बर, बृजेश बाल्मीकि 18 वर्ष पुत्र राजेश वाल्मीकि निवासी मोहल्ला सोनदासी पुरवा कस्बा कर्नलगंज व प्रदीप 25 पुत्र देवेंद्र ग्राम नरायनपुर माझा पंडित पुरवा गम्भीर रूप से घायल हो गए, उक्त समाचार मिलते ही मौके पर सीओ जटाशंकर राव व चौकी प्रभारी दिनेश राय भी वहां पहुंचे, बताते चलें कि घायलों को गम्भीर अवस्था मे देख सीओ ने युवक को खुद अपने गोद मे उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जिसे देख लोग आश्चर्य मे पड़ गए, सीओ ने न कि युवक को अस्पताल पहुंचाया बल्कि उनके परिजनो को सांतना देते हुए यथासंभव मदद की भी बात कही। बताते चलें कि देर रात इलाज के दौरान प्रदीप पुत्र देवेन्द्र की मौत हो गयी, जबकि एक युवक खतरे से जहाँ बाहर बताया जा रहा है वहीँ दूसरा युवक अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी मौत के बीच जूझकर करवट बदल रहा है।
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …