Breaking News
3c974ca4 b828 4120 b0ea cdde79a56454

आशिक को राजकीय होम्योपैथिक कालेज के छात्राओ की न्यूड क्लिपे भेजती थी युवती और फिर चलता था ब्लैकमेलिंग का खेल

 

टीम आईबीएन न्यूज3c974ca4 b828 4120 b0ea cdde79a56454

गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने का खुलासा हुआ है.

आरोप है कि मोहम्मद आमिर, मंतशा काजमी के भेजे गए गए अश्लील वीडियो और फोटो से मेडिकल कॉलेज की छात्राओं को ब्लैकमेल करता था।

मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी छात्र और छात्रा को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया. मोहम्मद आमिर BHMS द्वितीय वर्ष का छात्र है और मंतशा काजमी BHMS प्रथम वर्ष की छात्रा है। मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा मंतशा काजमी मोबाइल से साथी छात्राओं की अश्लील वीडियो-फोटो खींचकर मोहम्मद आमिर को भेजती थी.

मोहम्मद आमिर अश्लील वीडियो फोटो का नाजायज फायदा उठाते हुए छात्राओं को ब्लैकमेल करता. पीड़ित छात्राओं की सामूहिक शिकायत पर कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू की. मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल वी एन साहनी ने बताया कि दो तीन दिन पहले छात्राओं ने मामला संज्ञान में लाया था. 9 अगस्त को आरोपियों से पूछताछ की गई.

आरोपियो के मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पाए गए

जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने दोनों छात्र-छात्रा को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई. अश्लील वीडियो-फोटो को पुलिस के सामने मोबाइल से डिलीट भी किया गया है. सनसनीखेज मामले की शिकायत पीड़ित छात्राओं ने कोतवाली पुलिस को भी आवेदन दिया है. पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी.

कथित फोटो और वीडियो को अभी तक किसी ने देखा नहीं है. ऐसे में मामले की जांच का जिम्मा अपर पुलिस अधीक्षक सिटी को सौंपा गया है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में नीट क्वालीफाई छात्र-छात्रा पढ़ाई करने के लिए आते हैं.

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *