Breaking News
WhatsApp Image 2025 10 10 at 11.58.39

गाजीपुर:पहले चोरी जब पीड़ित ने नहीं किया सुलह तो हिस्ट्रीशीटर ने मारी थी गोली मचा हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर:पहले चोरी फिर सीनाजोरी भले ही पुरानी कहावत हो लेकिन यह कहावत आज जिले के देवकली ब्लाक के पचरासी गांव में उस वक्त चरितार्थ हुई जब बाइक चोरी के आरोपी ने चोरी का आरोप लगाने पर एक युवक को गोली मार दी गनीमत रही कि गोली जांघ को छेदते हुए दूसरी तरफ निकल गई। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और डॉक्टर उसे अब खतरे से बाहर बता रहे हैं।

पचरासी निवासी टेंट हाउस संचालक 32 वर्षीय युवक पारसनाथ यादव पुत्र श्रीनाथ सुबह 6 बजे टहल रहा था और अपने घर से मात्र 200 मीटर दूर ही गया था कि उसे गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर मनीष यादव व गोलू यादव ने अपने साथियों संग मिलकर उसे गोली मार दी और लाठी डंडों से बुरी तरह से मारकर हाथ भी तोड़ दिया। गोली पारस के जांघ में लगी, जिससे वो लहूलुहान होकर वहीं गिरकर तड़पने लगा।

WhatsApp Image 2025 10 10 at 11.58.39

इधर सुबह-सुबह गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव में हड़कम्प मच गया। इसके बाद आसपास के जुटे लोगों ने इलाज के लिये उसे फौरन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना के बाबत घायल पारस ने बताया कि कुछ समय पूर्व कुसुम्हीं कलां में एक बरात से मेरे रिश्तेदार की बाइक चोरी हुई थी और बाइक चोरी के मामले में पीड़ितों ने गोली मारने वाले आरोपी मनीष के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

जिसके बाद से ही मनीष लगातार पारस पर दबाव डाल रहा था कि वह अपने रिश्तेदारों से कहकर मुकदमा खत्म करा दे, जबकि पारसनाथ का कहना है कि उनके रिश्तेदार के पास मनीष द्वारा बाइक चोरी का सुबूत होने के बाद ही उनके द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था, ऐसे में वो कैसे मुकदमे से नाम निकलवा सकता है। बताया कि आज सुबह भी टहलने के दौरान मनीष ने यही बात कही और जब मेरे द्वारा इंकार किया गया था तो उसने नाराज होकर मुझे गोली मार दी। इस बाबत घायल पारसनाथ ने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हिस्ट्रीशीटर मनीष यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि आज सुबह घायल अवस्था में पारस को लाया गया है, जिसकी जांघ में गोली लगी है। गोली छेद करते हुए दूसरी तरफ से बाहर निकल गई थी। बताया इलाज के बाद अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर घटना के बाद पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। वहीं गांव में दहशत का माहौल है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …