टीम आईबीएन न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर:क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा ने थाना शादियाबाद का किया त्रैमासिक निरीक्षण, पुलिस बल को दिया दंगा निरोधक उपकरणों का विशेष प्रशिक्षण ।
क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा ने थाना शादियाबाद का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, अपराध नियंत्रण की तैयारियों और पुलिस बल की ऑपरेशनल दक्षता का आकलन करना था।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु:
थाना अभिलेखों की जाँच: मे मालखाना, मुकदमों से संबंधित रजिस्टरों और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जाँच की तथा उन्हें नियमानुसार अद्यतन (अपडेट) रखने के निर्देश दिए।
शस्त्र एवं दंगा निरोधक प्रशिक्षण:
निरीक्षण के उपरांत क्षेत्राधिकारी ने थाना शादियाबाद के समस्त पुलिस बल को शस्त्र संचालन और दंगा निरोधक उपकरणों के संबंध में एक विशेष प्रशिक्षण (ड्रिल) दिया गया।
उद्देश्य: इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आकस्मिक परिस्थितियों, विशेषकर भीड़ नियंत्रण या दंगा जैसी स्थिति में, सरकारी हथियारों और गैर-घातक उपकरणों का सुरक्षित व प्रभावी उपयोग करने के लिए तैयार करना था