Breaking News
Screenshot 20250126 195815

गाजीपुर; सेल के अफसरो ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस ओलंपिक मे भागीदारी के लिए बढाया हौसला

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

जिला मुख्यालय पर एक संस्था द्वारा संचालित विकलांग विद्यालय व व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र में 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया । जिसमे सेल परिवार ने भागीदारी की और दिव्यांग बच्चों के साथ पर्व मनाया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखबीर एग्रो एनर्जी के जी.एम. प्रिंस गरखर एवं विनोद धीर ने झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की
कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।जिसे देखकर सभी लोग भाव विभोर हो गए।

मुख्य अतिथि ने दिव्यांग बच्चों के साथ गाना गाकर सब का उत्साह वर्धन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह विद्यालय वाकई में गाजीपुर जनपद में एक अनोखा विद्यालय हैं। ऐसे विद्यालय को हमने सहयोग करके अपने आप को हम गौरवशाली महसूस करते हैं और आगे भी हम इस विद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए हर समय तत्पर रहेंगे।

साथ ही आस्वासन दिया कि यह बच्चे पैरा ओलंपिक में भाग लेकर हमारे गाजीपुर के साथ-साथ हमारे प्रदेश का भी नाम रोशन करें और जिस दिन इन बच्चों में कोई भी बच्चा पैरालंपिक में भाग लेकर पदक जीत कर आएगा तो हमारी कंपनी इनको सम्मानित करेगी।

मुख्य अतिथि ने झंडे को सलामी देते हुए बच्चों के साथ सामुहिक राष्ट्रगान गाकर उनका सम्मान बढ़ाया ।

कार्यक्रम में करुण मोहन गुप्ता ,महिपाल सिंह, दिनेश यादव, ओंकार सिंह, हेमंक यादव ,विपुल उपाध्याय ,बाबूलाल गोपाल गुप्ता ,रविंद्र सिंह, अजीत गुप्ता सुमित्रा सिंह ,पूजा यादव अध्यापिका प्रिया यादव श अशोक कुमार यादव, नाजिया बेगम कालिंदी गुप्ता ,राजेश कुमार अनीता यादव जालंधर प्रभात सिंह, अफजल खान प्रभु नाथ आदि शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने किया ।अंत में मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *