Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 31 at 6.35.43 PM

गाजीपुर:रमेश ने यूजीसी नेट की परीक्षा मे राजनीती विज्ञान से किया जेआरएफ क्वालीफाई इलाके मे खुशी की लहर

 

टीम आईबीएन न्यूज

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर: स्वर्गीय राम सिंहासन कुशवाहा निवासी मुहम्मदपुर माटा विकास खण्ड वाराचवर के पुत्र रमेश ने NTA द्वारा आयोजित UGC-NET परीक्षा में राजनीति विज्ञान से JRF Qualify किया है।WhatsApp Image 2024 01 31 at 6.35.43 PM

इस जानकारी से पूरे इलाके गाँव और घर में हर्ष का माहौल हैं. इन्होंने अपनी पढ़ाई इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से स्नातक और परस्नातक की डिग्री राजनीति विज्ञान में हासिल किया. ये चार भाइयो में से तीसरे नम्बर के हैं,

दोनों बड़े भाई क्रमशः गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में कार्यरत हैं और छोटा भाई पी. जी. कॉलेज ग़ाज़ीपुर से B. Sc(agriculture) की पढ़ाई कर रहे हैं. इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता पिता, परिवारजनों और मित्रों को दिया हैं.

इन्होंने बताया की आत्म- अनुशासन के साथ सतत प्रयास और उचित रणनीति के द्वारा अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की जा सकती हैं.

इन्होंने बताया की वो भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों से समाजवाद के मूल्यों और अंत्योदय के विचारों के मध्य समन्वय, समाजिक न्याय और सॉफ्ट कूटनीति के फलस्वरूप विश्व में भारत के बढ़ते प्रभाव सम्बन्धित विषय पर अपना रिसर्च करेगे.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *