Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 26 at 8.00.36 PM

गाजीपुर:अपराधियो पर नजर रक्खे पुलिस, बिना अनुमति दौड रहे प्रचार वाहन करे सीज : जिलाधिकारी

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर :नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने समस्त उपजिलाधिकारी, सी0ओ, एस0ओ0, आर0ओ एवं चुनाव से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ रायफल क्लब सभागार में बैठक ली।

जंगीपुर दिलदारनगर सादात व सैदपुर मे तमाम बूथ है अतिसंवेदनशील

बैठक के दौरान अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील बूथो का स्थलीय समीक्षा की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान क्षेत्राधिकारी जंगीपुर, दिलदारनगर, सैदपुर एवं सादात के कई बूथो पर अतिसंवेदनशील स्थल को कड़ाई से पालन करने एवं लगातार चेकिग किये जाने का निर्देश दिया, जितने भी अपराधिक मामले है उसकी गहन समीक्षा की जाय तथा उसपर विशेष निगरानी रखी जाय। जिलाधिकारी ने बताया कि पार्टियो के प्रत्याशियों द्वारा जितने भी प्रचार वाहन बिना अनुमति के नही चलने चाहिए एवं शासन द्वारा नामित प्रचार वाहन ही चलेगे।

WhatsApp Image 2023 04 26 at 8.00.36 PM

बिना अनुमति चलने वाले वाहन मौके पर होगे सीज

इसके अतिरिक्त किसी भी प्रत्याशी द्वारा बिना अनुमति प्रचार वाहन का प्रयोग करता है तो तत्काल गाड़ी को सीज किया जाय। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रचार-प्रसार में धनराशि का खर्च हो रहे है उनकी गम्भीरता से समीक्षा कर एक-एक लेखाधिकारी बैठाया जाय।चुनाव के दौरान बूथ स्थल पर जाने वाले रास्तो की जानकारी ली जिसमें बताया कि कोई भी रास्ता अवरोधक उत्पन्न न हो जहा रास्ते खराब है तत्काल उसे ठीक करायी जाय।

बूथो की परिधि सीमा 8 किलोमीटर शराब के ठेको की लगातार होगी निगरानी

जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी की बाबत जानकारी ली तो बताया गया कि जितने भी बूथ से नजदीक शराब की दुकान है उसके आस-पास लगातार चेकिंग किया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बूथ से 08 किलो मीटर की दूरी तक ठेके या शराब की दुकानो को लगातार चेक किया जाय एवं चेक की गयी दुकानो का प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाय।

बिना आधार चेक किये कोई भी बूथ तक न पहुचे ऐसा सुनिश्चित करे

उन्होने निर्देशित किया कि जितने भी बूथ सदेहजनक है उसपर बायोमैट्रिक स्थापित कर हर व्यक्त का आधार कार्ड चेक किया जाय। चेक करने के उपरान्त ही उसे वोट स्थल तक भेजा जाय ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड फर्जी एवं दूसरे का आधार कार्ड लेकर वोट देने जाता है तो उसे चेक कर जेल भेजा जाय।

इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *