Breaking News

गाजीपुर:कारिदे को पकड खुद की पीठ थपथपा रही पुलिस जिलेभर मे बेखौफ जारी है गाजे का करोबार

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाना
पुलिस ने 750 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

7 2

जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि अपराध को रोकने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में उ0नि0 कृष्ण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी शाहनिन्दा मय हमराही का0दिलीप कुमार, का0 विमल कुमार यादव, का0 प्रभाकर मिश्र के देख भाल क्षेत्र व संदिग्ध व्यक्तियों के तलाश मे थे।

जैसे ही पुलिस वाले महादेवा मन्दिर के सामने पहुँचे तो मोटरसाइकिल की रोशनी में देखा कि एक व्यक्ति हाथ में झोला लिए हुये आ रहा है। जब पुलिस वाले पास पहुँचकर जैसे ही आने वाले व्यक्ति को रुकने के लिए कहा गया वह पीछे मुड़कर भागने लगा .

शक होने पर दौड़ाकर घेरकर मंदिर से बच्छलपुर की तरफ जाने वाली रोड पर ही करीब 50,60 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया।

व्यक्ति ने अपना नाम नारद चौधरी पुत्र रामलखन चौधरी निवासी शाहनिन्दा वार्ड नं0 14 कस्बा व थाना मुहम्दाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 42 वर्ष बताया। उसकी तलाशी में उसके पास से 750 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 240/2022  धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

देखा जाय तो जिले भर मे भंग की लाइसेंसी दुकान से खुलेआम गाजे की बिक्री खुलेआम हो रही है।शहर के लंका जंगीपुर कासिमाबाद नन्दगंज जमानिया सादात दुल्हपुर करंडा आदि इलाको मे भाग के दुकानदार खुलेआम गाजा बेच रहे है।हालाकि पुलिस ने छोटे सप्लायर को पकड अपनी पीठ खुद थपथपा रही है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *