Breaking News
Screenshot 20241028 201222

गाजीपुर -एलीगेन्ट का दीवाली मेला शुरु : 5 दर्जन मेधावी व वरिष्ठ पत्रकार हुए सम्मानित कथित भी नही गये खाली

Screenshot 20241028 201222

टीम आईबीएन न्यूज़

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर। 28 वर्षों से इन्वर्टर बैटरी सोलर एवम सिर्फ सागौन के फर्नीचर बनाने वाले पूर्वांचल के विश्वसनीय प्रतिष्ठान एलिगेंट एप्लायंसेज के चार दिवसीय दीपावली मेला का उद्घाटन ज्ञान मूर्ति सन्त श्री यूश महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इस अवसर पर नगर के तमाम सम्भ्रांत जन व मीडिया के बन्धु उपस्थित थे।करीब 10000 वर्ग फुट में गोदरेज स्लीपवेल नीलकमल त्रिवेणी नेशनल व डैक तथा एलिगेंट के शानदार फर्नीचर रेंज तथा प्लास्टिक व स्टील के अन्य घरेलू सामान के साथ एल जी, वोल्टास,हैवेल्स आदि के इलेक्ट्रॉनिक सामान की शानदार रेंज डिस्प्ले की जा रही है।दीपावली मेले में किसी भी समान की खरीद पर शानदार छूट व उपहार दिए जा रहे हैं।

ऐतिहासिक स्कीम विवाह आपका इंतजाम हमारा के तहत मैंरेज पैकेज की बुकिंग पर टीवी,फ्रीज़,वाशिंग मशीन व डाइनिंग सेट फ्री दिया जा रहा है।प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 108000 की सब्सिडी के साथ विशेष आफर दिया जा रहा है।

इस मौके पर 6 दर्जन लोगो को शाल बैग व मिठाई देकर सम्मानित किया गया जिसमे बडे नेशनल चैनलो रिजनल चैनलो के यूट्यूब चैनलो के साथ पोर्टल , पत्रिका साप्ताहिक समाचार पत्रों मासिक पत्रिका ओ के पत्रकार व कथित पत्रकार शामिल भी शामिल थे। कई पत्रकार संगठनो के पदाधिकारी भी सम्मानित हुए।

इंन सजीव ने कहा कि दौर बदल रहा है इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहते है। प्रयास है कि आगे भी चलता रहे। हालांकि सबसे बडी बात यह रही कि संजीव भाई ने जो मिठाई सम्मान मे दिया उसपर कलकत्ता मेड लेबल है और उसपर 23 अक्टूबर पैक तिथि लिखा है। यानि मिठाई 23 को पैक हुई और 28 को गाजीपुर पहुच गयी इसके लिए आयोजक को बधाई।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *