Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 31 at 6.41.45 PM

गाजीपुर:टैंक फुल कराने के बाद सेल्समैन को चकमा दे उचक्के कार समेत फरार मचा हड़कम्प पुलिस कर रही आरोपियो की तलाश

टीम आईबीएन न्यूज

राकेश की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 07 31 at 6.41.45 PM

गाजीपुर: जिले के विभिन्न इलाकों में उचक्कागिरी की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही है जिसका ताजा उदाहरण बीती रात देखने को मिला। पहले तो कार से पेट्रोल पम्प पर पहुंचे उचक्कों ने गाड़ी का टैंक फुल कराया और तेज गति से बिना पैसे दिये कार समेत लापता हो गये। मामले की जानकारी पेट्रोल पम्प संचालक ने स्थानीय थाने पर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उचक्कों की खोजबीन का दावा कर रही है।

जानकारी के अनुसार गंगा पार इलाके के सुहवल बाजार में लबे रोड पदमावती पाण्डेय का पेट्रोल पम्प ओम साई परमार्थ फिलिंग स्टेशन के नाम से चलता हैं। श्रीमती पाण्डेय ने बताया कि बीती 31 जुलाई की रात तक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार से कुछ लोग पेट्रोल पम्प पर पहुंचे और सेल्समैन से टैंक फुल करने की बात कहा इसके बाद सेल्समैन ने गाड़ी का टंकी फुल कर दिया जिसमे तकरीबन 3 से 4 हजार रूपये का पेट्रोल भरा गया। टंकी बन्द कर पेट्रोल पाइप रखने के बाद जब सेल्समैन ने गाड़ी के पास पहुंचकर कार सवार लोगो से पैसे की बात कही तब तक गाड़ी फर्राटा भरने लगी।

मामले की जानकारी पेट्रोल पम्प कर्मचारियों ने सबसे पहले टेलीफोन से अपने मालिक को फिर इलाकाई पुलिस को दिया। यह जानकारी सार्वजनिक होने के बाद तमाम लोग आरोपी कार व चालक समेत उसमे मौजूद लोगों की तलाश करने लगे लेकिन कुछ पता नही चला। पेट्रोल पम्प मालिक की ओर से मामले की लिखित सूचना इलाकाई थाने पर दी गयी है। इस तरह की घटना से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *