टीम आईबीएन न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर: पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई रामनवमी के तुरंत बाद और दीवाली के पूर्व होने से महकमे में हड़कंप मच गया है।शहर कोतवाल को एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर का प्रभारी बनाया गया है जबकि करण्डा के महेन्द्र सिंह को नया शहर कोतवाल बनाया गया है।
कुल मिलाकर दशहरे के ठीक बाद अचानक आठ प्रभारी निरीक्षको के साथ पांच उपनिरीक्षकों के स्थान परिवर्तन की थ्युरी विभागीय लोगों के पाले नहीं पड़ रही है दूसरी तरफ प्रापर्टी सीजर सेल में दो उपनिरीक्षकों की तैनाती से विभाग की कुछ कड़ी कार्रवाई तेज होने की आशंकाओं को बल मिला है।
पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने जनपद की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने हेतु दर्जन से अधिक निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है।जिसमें काफी समय से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रहे दीनदयाल पांडे का स्थानांतरण भी शामिल है, जिन्हें प्रभारी निरीक्षक गहमर की जिम्मेदारी दी गई है।देखे स्थानांतरण सूची